Li-Fi ( Light Fidelity)

Light-Fidelity (Li-fi) 

एक ऐसी तकनीक जो भविष्य में WiFi का स्थान ले सकता है। जिसका स्पीड WiFi से लगभग 100 गुणा तेज होगा। हम बात कर रहे है Li-Fi तकनीक की जो आजकल पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Li-Fi वायरलेस डाटा ट्रांसमिट करने वाली तकनीक है जो रेडियो तरंगों की जगह दृश्य प्रकाश का इस्तेमाल करती है।
Li- Fi के कॉन्सेप्ट से पूरी दुनिया को सबसे पहले एडिनबर्ग विश्विद्यालय के प्रो. Harald Hass ने 2011 में अवगत कराया था।
क्या है Li-Fi? ( What is Li- Fi?)
Light Fidelity का संक्षिप्त रूप है Li-Fi।
Li-Fi वायरलेस डाटा ट्रांसमिट करने वाली तकनीक है जो रेडियो तरंगों की जगह दृश्य प्रकाश का इस्तेमाल करती है। यह Wi-Fi कि तुलना में अधिक स्पीड प्रदान करता है।
कैसे कार्य करता है Li-Fi? (How does Li-Fi work?)

आप यह जान चुके हैं कि इस तकनीक में प्रकाश का उपयोग किया जाता है। पूरी दुनिया में डाटा Binary भाषा के रूप में भेजा जाता है। Binary भाषा के रूप में रेडियो सिग्नल को अनुवाद करना आसान होता है। लेकिन Li-Fi तकनीक में रेडियो सिग्नल की जगह दृश्य प्रकाश का उपयोग होता है। Li-Fi तकनीक में  माइक्रोचिप लगे LED बल्ब का उपयोग किया जाता है। LED बल्ब नैनो सेकंडस में ऑन-ऑफ होते रहते हैं। ऑन-ऑफ होने के कारण प्राप्त सिग्नल को बाइनरी भाषा में अनुवाद किया जाता है। इस प्रकार हमें अपने मोबाइल या कंप्यूटर तक डाटा प्राप्त हो जाता है ।

Li-Fi के फायदे (benefits of Li-Fi)
1. यह Wi-Fi की तरह दूसरे रेडियो सिग्नल के लिए अवरोध नहीं बनता है। इसलिए इसका इस्तेमाल हवाई जहाज जैसी उन जगहों पर किया जा सकता है जहां रेडियो सिग्नल में अवरोध की समस्या आती है।
2. प्रकाश दीवारों को नहीं भेद पाती है। इसलिए इसका प्रयोग दूसरे लोग नहीं कर पाएंगे।
3.इसका उपयोग उन सभी जगहों पर किया जा सकेगा जहा प्रकाश पहुंच जाती है।
4. यह Wi-Fi की तुलना में बहुत अच्छा स्पीड प्रदान करता है। लेकिन इसके लिए हाई स्पीड नेटवर्क कनेक्शन होना चाहिए।
5. WiFi  के कारण बहुत से जीवो के साथ साथ लोगो को भी स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है लेकिन Li-Fi से किसी को भी कोई नुकसान नहीं है।
Li-Fi एक अच्छी तकनीक है जो भविष्य में बहुत ही उपयोगी साबित होगा लेकिन इसका कुछ कमी इसे WiFi से बहुत अधिक बेहतर नहीं बनाता है।







Post a Comment

0 Comments