बाल्कन देश ( Balkan countries)

                 बाल्कन देश



1. क्रोएशिया (Croatia)
क्रोएशिया यूरोप के दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र में एड्रियाटिक सागर (Adriatic Sea) के  किनारों पर बसा है। इसकी राजधानी 'जगरेब (Zagreb)' और मुद्रा 'क्रोएशियाई कुना' है। जगरेब सबसे बड़ा शहर है। यहां की राजभाषा 'क्रोएशियन' है। क्रोएशिया 25 जून 1991 को युगोस्लाविया से आजाद हुआ था। इसका कुल क्षेत्रफल 56542 वर्ग किलोमीटर है तथा यहां लगभग 50 लाख लोग निवास करते हैं। यहां का औसत तापमान -3 डिग्री सेंटीग्रेड से 18 डिग्री सेंटीग्रेड है। भूमध्य सागर के किनारे होने के कारण यहां भूमध्यसागरीय जलवायु पायी जाती है। इसके तटीय भाग में अनेक छोटे छोटे द्वीप है जिनकी संख्या हजारों में है। यह देश पर्यटन के दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।


2. बोस्निया & हर्ज़ेगोविना (Bosnia & Herzegovina)
 बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना (Bosnia and Herzegovina) दक्षिण-पूर्व यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप (Balkan Peninsula) पर स्थित एक देश है। इसकी राजधानी सरायेवो (Sarajevo) है। यहां बॉस्नियाई (Bosnian), सर्बियाई (Serbian) और क्रोएशियाई (Croatian) भाषाएं बोली जाती हैं। इसके उत्तर-पश्चिम और दक्षिण में क्रोएशिया, पूर्व में सर्बिया और दक्षिण में मोंटेनेग्रो स्थित है। बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना लगभग लैंडलॉक (चारो तरफ से जमीन से घिरा हुआ) है, केवल एड्रियाटिक सागर (Adriatic Sea) से लगी 26 Km लंबी तटरेखा को छोड़कर। देश के अंदरूनी हिस्सों में उत्तर-पूर्व हिस्सा मैदानी, मध्य और दक्षिण का हिस्सा पर्वतीय, उत्तर पश्चिम हिस्सा पहाड़ी है। राज्य के बड़े हिस्से बॉस्निया में मध्यम महाद्वीपीय जलवायु है। देश के दक्षिणी सिरे पर स्थित छोटा हर्ज़ेगोविना भूमध्यसागरीय जलवायु और स्थलाकृति वाला है। बोस्निया और हर्जेगोविना में प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना का सबसे बड़ा नगर इसकी राजधानी सराजेवो ही है। यह 1 मार्च 1992 को युगोस्लाविया से स्वतंत्र हुआ था। इसकी मुद्रा Convertible Mark है।

3.  स्लोवेनिया (Slovenia)
4. सर्बिया (Serbia)
5. मोंटेनेग्रो (Montenegro)
6. कोसोवो (Kosovo)
7. मैसेडोनिया (Macedonia)
8. रोमानिया (Romania)
9. बुल्गारिया (Bulgaria)
10. अल्बानिया (Albania)
11. ग्रीस (Greece)
12. तुर्की का यूरोपीय हिस्सा (European part of   Turkey)

सवाल-जवाब
Q. बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना की राजधानी कहां है?
Where is the capital of Bosnia and Herzegovina?
Ans- सरायेवो (Sarajevo) 

Q. बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना की मुद्रा क्या है?
What is the currency of Bosnia and Herzegovina?
Ans- Convertible Mark 

Q. क्रोएशिया की राजधानी कहां है?
Where is the capital of Croatia?
Ans- जगरेब (Zagreb)

Q. क्रोएशिया की मुद्रा क्या है?
What is the currency of Croatia?
Ans- क्रोएशियाई कुना (Croatian Kuna)

Q. क्रोएशिया की राजभाषा क्या है?
What is the Official Language of Croatia?

Ans- क्रोएशियन (Croatian)

||Balkan countries in hindi||

Post a Comment

0 Comments