प्रमुख जलसन्धि (Important Straits)

                    प्रमुख जलसन्धि

दो समुद्री भागों को जोड़ने वाले पानी के संकीर्ण विस्तार को जलडमरूमध्य या जलसंधि या जलसंयोगी कहते हैं। इसका भौगोलिक आकार डमरु की तरह होता है और दो बड़े जलीय भाग को जोड़ती है, इसलिए इसे जलडमरूमध्य कहते हैं।
जिब्राल्टर जलसन्धि - यह भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। इसके उत्तरी भाग में स्पेन और दक्षिण भाग में मोरक्को है। इस जल संधि का महत्व ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। बहुत से देश इस पर कब्जा करना चाहते थे। स्वेज नहर के खुल जाने के बाद यह जलसंधि बहुत ही व्यस्त हो गया जो आर्थिक रुप से बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह यूरोप और अफ्रीका को अलग करता है।
हडसन जलसन्धि - यह हडसन की खाड़ी और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है। यह जलसंधि कनाडा में स्थित है।
बेरिंग जलसन्धि - उत्तरीपूर्वी एशिया को उत्तर  पश्चिमी उत्तरी अमेरिका से पृथक करने वाली बेरिंग की खाड़ी में स्थित है। बेरिंग जलसंधि मुख्यत: बेरिंग सागर को चुकची सागर से जोड़ती है। यह तिथि रेखा के समानान्तर है।
पाक जलसन्धि - यह मन्नार की खाड़ी को बंगाल की खाड़ी से जोड़ती है। यह भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है। इसका नाम ब्रिटिश गवर्नर 'राबर्ट पाक' के नाम पर रखा गया है।
मलक्का जलसन्धि - प्रशांत महासागर और हिंद महासागर को जोड़ती हैं। यह अंडमान सागर और दक्षिण सागर को जोड़ती है। इसकी गहराई बहुत ही कम है। जिसके कारण बड़े बड़े जहाज यहां से पार नहीं हो पाते हैं।
यूकाटन जलसन्धि-  मैक्सिको की खाड़ी और कैरीबियन सागर को जोड़ती है। यह मैसिक्को और क्यूबा के बीच में स्थित है।
लुजोन जलसन्धि- यह दक्षिणी चीन सागर को फिलीपींस सागर से जोड़ती है। यह फिलीपींस और ताइवान के बीच में स्थित है।
डेविस जलसन्धि- बेफिन की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागर को जोड़ती है। यह कनाडा के बेफिन द्वीप और ग्रीनलैंड के बीच स्थित है। यह विश्व की सबसे चौड़ी जलसंधि है।
डोवर जलसन्धि- इंग्लिश चैनल एवं उत्तरी सागर को जोड़ती है यह ब्रिटेन के पास स्थित है। डोवर जलडमरूमध्य से निकाली गई सुरंग यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को जोड़ती है।
कोरिया जलसन्धि- जापान सागर और पूर्वी चीन सागर को जोड़ती है। यह जापान और दक्षिण कोरिया के बीच स्थित है।
मैगलन जलसन्धि- यह प्रशांत महासागर और दक्षिणी अटलांटिक महासागर को जोड़ती है
सुण्डा जलसन्धि- यह जावा सागर और हिंद महासागर को जोड़ती है। यह इंडोनेशिया में स्थित है।
बॉस जलसन्धि- तस्मान सागर और दक्षिण सागर को जोड़ती है।
टोकरा जलसन्धि- पूर्वी चीन सागर और प्रशांत महासागर को जोड़ती है।
नॉर्थ चैनल जलसन्धि- आयरिस सागर और अटलांटिक महसागर को जोड़ती है।
हारमुज जलसन्धि- फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ती है। यह ईरान और ओमान को अलग करता है।
कुक जलसन्धि- यह न्यूजीलैंड में स्थित है।
टॉरस  जलसन्धि-अरफुरा सागर और एजियन सागर को जोड़ती है। ऑस्ट्रेलिया और पपुआ न्यूगिनी को अलग करता है।
डार्डेनलीज जलसन्धि- मारमरा सागर और एजियन सागर को जोड़ती है।
इंग्लिश चैनल जलसन्धि- इंग्लैंड और फ्रांस के बीच स्थित है।
डेनमार्क जलसन्धि- उत्तरी अटलांटिक महासागर को आर्कटिक महासागर से जोड़ती है।
नोट- 10 डिग्री चैनल- अंडमान को निकोबार से अलग करता है।
ग्रेट चैनल- ग्रेट निकोबार को सुमात्रा से अलग करता है।

Post a Comment

0 Comments