Virtual Reality कि दुनिया

                     Virtual Reality कि दुनिया

                     
                    Image- greentechmedia.com

दोस्तों! मैं आज जो आपको बताने जा रहा हूं उसे जानने के बाद शायद आप कल्पना की दुनिया में खो जायेंगे। आपको रोमांच महसूस होगा। आपने बहुत से Sci-fi फिल्मों को तो देखा ही होगा या अपने दादी या नानी से पौराणिक कहानियां सुनी होगी। अब आप थोड़ा कल्पना कीजिए रामायण और महाभारत की लड़ाइयों को आप अपने आंखों से अपने ही सामने देख रहे हैं, अवतार फिल्म की सभी घटनाएं आपके सामने ही हो रही है, जुरासिक पार्क के डायनासोर आपका पीछा कर रहे हैं, कश्मीर की वादियों को आप उड़कर ऊपर से देख कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं, मंगल ग्रह के वायुमंडल में उड़कर आप उसे अपने आंखों से देख रहे हैं। आप अमेरिका में रहते हैं, आपके मम्मी-पापा, भाई-बहन, दादा-दादी, चाचा-चाची एवं अन्य दोस्त भारत में रहते हैं। आप उनसे किसी भी समय मोबाइल से बात कर लेते हैं। जरा सोचिए एक कॉल लगाते ही आपके सभी परिवार आपके सामने आ जाए और उनसे बातें हो। इतने सारे कल्पना करने के बाद आप अपने जीवन में सबसे अधिक खुशी महसूस कर रहे होंगे, लेकिन आप सोच रहे होंगे कि ऐसी खुशी का क्या जो कल्पना मात्र है और हकीकत से बहुत दूर है। अब आप यह भी सोच रहे होंगे कि शायद यह सब हकीकत हो जाता।
दोस्तो, ये कल्पना मात्र नहीं है, न हीं हकीकत से बहुत दूर है। आप यह कहेंगे कि ऐसा क्या हो गया काल्पनिक दुनिया हकीकत बन जाएगी। हम आपको एक बात बता दें कि हमारी  दुनिया विज्ञान के क्षेत्र में इतनी आगे निकल गई है कि काल्पनिक दुनिया को वास्तविक दुनिया बनना ही पड़ेगा।
हमारी खूबसूरत पृथ्वी के वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। वैज्ञानिकों ने आभासी वास्तविकता( Virtual reality) नामक नई तकनीक की खोज की है। हालांकि यह तकनीक तो कुछ वर्ष पहले ही दुनिया के सामने आ गई थी। वर्तमान में इस तकनीक की मदद से कई उपकरण(Devices) बना भी लिए गए हैं जो मैं काल्पनिक दुनियां को वास्तविक दुनिया की तरह दिखाती है।
हम आपको यह भी बता दें कि यह तकनीक केवल काल्पनिक दुनिया को वास्तविक दुनिया के रूप में ही नहीं दिखाती बल्कि यह दूर स्थित वास्तविक जगहों या घटनाओं को भी आपके सामने वास्तविक रूप में प्रस्तुत करती है।
                         Image- Pinterest.com
वर्चुअल रियलिटी कैसे काम करता है ?
जिस जगह या किसी घटना का वर्चुअल रियलिटी बनाया जाता है। सबसे पहले उस जगह का कंप्यूटर की मदद से 3D डिस्प्ले तैयार किया जाता है। उदाहरण के तौर पर आप जुरासिक काल(Jurassic period) के दुनिया का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। कल्पना कीजिए आपको एक डायनासोर पीछा कर रहा है, इस घटना का सबसे पहले 3D डिस्प्ले तैयार किया जाएगा और आधुनिक तकनीक एनीमेशन की मदद से Jurassic period का आभासी वातावरण( Virtual environment, जैसा कि आप जुरासिक पार्क फिल्म में देखते होंगे) तैयार किया जाता है। वर्चुअल रियलिटी के उद्देश्य से बनाए गए इन दृश्यों को विशेष उपकरण से देखा जाता है तो रोमांच का एहसास होता है। मानो डायनासोर आज हमें मार ही डालेगा और आप अपनी जगह से भागने की कोशिश करने लगते हैं। इस में प्रयोग होने वाले उपकरण को रियलिटी हेडसेट इक्यूपमेंट(Reality headset equipment) कहा जाता है। इन उपकरणों की मदद से किसी घटना को 360 डिग्री तक देख पाना संभव हो पाता है। आप सोचेंगे आखिर 360 डिग्री क्या होता है? जब आप वर्चुअल रियलिटी का आनंद ले रहे होते हैं तो आप जब अपना सिर ऊपर की ओर उठाते हैं तो आपको आसमान की तरफ दिखाई पड़ता है, जब आप अपना सिर नीचे की ओर झुकाते हैं तो आप जमीन को देख रहे होते हैं। कहने का अर्थ है आप वर्चुअल रियलिटी में चारों तरफ के दृश्य को आगे पीछे सिर को घुमा कर देख सकते हैं। अब तक आप वर्चुअल रियलिटी को तो समझ ही गए होंगे अब हम आपको इस तकनीक का भविष्य में होने वाली उपयोग के बारे में बताते हैं।

भविष्य में वर्चुअल रियलिटी का योगदान
वैसे तो भविष्य में वर्चुअल रियलिटी तकनीकी की क्रांति आने वाली है लेकिन इसका उपयोग किस प्रकार से होगा इसके बारे में कल्पना करना जरूरी है।
शिक्षा के क्षेत्र में -
आप खगोल वैज्ञानिक हैं आपको मंगल ग्रह के बारे में अध्ययन करना है। सभी को मंगल ग्रह पर भेजा नहीं जा सकता है। इस प्रकार के वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए यह तकनीक काफ़ी मददगार साबित हो सकता है। 

Image- rdmag.com
मनोरंजन के क्षेत्र में -
आप टेलीविजन पर क्रिकेट मैच देख रहे होते हैं, मोबाइल या कंप्यूटर पर गेम खेल रहे होते हैं या घर पर कोई विज्ञान फंतासी(Science fiction) फिल्म देख रहे होते हैं। आपके दिमाग में चल रहा होता है कि काश! मैं भी उस घटना का हिस्सा होता। वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से अपने को क्रिकेट के मैदान में महसूस कर सकते हैं। आप मनोरंजन को लेकर जो भी कल्पना करते हैं और सब कुछ वर्चुअल रियलिटी तकनीक की मदद से संभव है।
आभासी यात्रा -
वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से आप घर के एक कमरे में बैठकर अंतरिक्ष, मिस्र का पिरामिड, माचू पिचू, हिमालय के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ एवं अन्य स्थानों की यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
मेडिकल के क्षेत्र में -
भविष्य में डॉक्टर मरीज के शरीर के अंदरूनी हिस्से को वर्चुअली देखकर उसका अच्छे से इलाज कर सकते है।
Image- nordic.businessinsider.com




Post a Comment

0 Comments