Elon musk की कहानी



जिसे पूरी दुनिया पागल समझती थी उसने इतिहास रच दिया। हम बात कर रहे हैं एलन मस्क की।
एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 1971 में हुआ था। ये अब अमेरिकी नागरिक भी हैं। इनके बारे में जानना इसलिए जरूरी है कि इनका जीवन विज्ञान का चमत्कार है।

एलन मस्क बेहद चर्चित स्पेस एजेंसी SpaceX के मालिक है। इसके अलावा ये हाइब्रिड और टेस्ला कंपनी के भी मालिक है। टेस्ला एक कार बनाने वाली कंपनी है जो अभी इलेक्ट्रिक कारों का पर काम कर रही है। यह बहुचर्चित कंपनी न्यूरोलिक के CEO है। यह कंपनी टेलीपैथी जैसे अद्भुत सवालों को हल करने में जुटी हुई है।
एलोन मस्क पूरी दुनिया में सबसे अलग सोच रखने वाले इंसान है। इनका सपना ही इन्हें महान बनाती है।  ये मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने चाहते हैं। जमीन के नीचे बहुत लंबी सुरंग बनाने वाले हैं जिससे भविष्य में न्यूयॉर्क से शांघाई तक की दूरी महज कुछ घंटों में ही तय की जा सकेगी। इसके अलावा पूरी दुनिया को प्रदूषण से मुक्ति के लिए सोलर सिटी, इलेक्ट्रिक कार जैसे परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। पूरी दुनिया को सेटेलाइट के माध्यम से हाई स्पीड नेटवर्क उपलब्ध करवाना इनका लक्ष्य है।

कहा जाता है कि एलन मस्क बचपन में ही इतनी किताबें पढ़ चुके थे कि इतने किताबें तो कोई ग्रेजुएट भी नहीं पढ़ पाता। इन्होंने बचपन में ही घर में पड़े कंप्यूटर से एक गेम बनाया था और उन्होंने इस गेम को $500 में एक ऑनलाइन कंपनी को बेच दिया था। 1995 में इन्होंने अपने भाई किंबल के साथ मिलकर जीप 2 कंपनी की शुरुआत की। जीप 2 की शुरुआत उन्होंने अपने पिता के पैसों से की थी लेकिन बाद में जल्दी ही इनको फंडिंग भी मिल गई। धीरे-धीरे कंपनी बड़ा होता गया। जीप 2 कंपनी को कॉम्पैक्ट नामक कंपनी के हाथों बेच दिया गया। इस कंपनी से उनको 22 मिलियन डॉलर मिला। इस 22 मिलियन डॉलर से ये आराम की जिंदगी व्यतीत कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस 22 मिलियन डॉलर को आगे इन्वेस्ट करते रहें और x.com नामक कंपनी बनाई जो एक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की कंपनी थी। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की यह पहली कंपनी थी। आगे चलकर यह Cofinity नामक कंपनी के साथ मिल गई और एक नई कंपनी बनी जिसे आप PayPal के नाम से जानते हैं। PayPal के CTO के साथ एलन मस्क की बहस हुई, बहस ऐसी हुई की वे इस कंपनी से निकल गए। कंपनी से बाहर होते वक्त इनका शेयर बहुत बड़ा हो चुका था और उस कंपनी से इन्हें 165 मिलियन डॉलर मिला।

इसके बाद इनका विचार अंतरिक्ष की ओर गया। उन्होंने सोचा कि मैं मंगल ग्रह पर बस्ती बसाउंगा, लोगों को वहां लेकर जाऊंगा। इसके लिए वे रूस गए और वहां रूस से रॉकेट के बारे में बात की। उन्होंने वहां पाया कि राकेट तो बहुत महंगा है और वह वापस आ गए। इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न मैं रॉकेट बना लूं। इसके लिए वे पढ़ने लगे और एक SpaceX नामक कंपनी बनाई। इस कंपनी में इन्होंने Reusable Rocket पर काम करना शुरू किया। Reusable Rocket इसलिए जरूरी था कि खर्च को कम करने के लिए बार-बार प्रयोग किए जाने वाले  रॉकेट की आवश्यकता थी।

जब रॉकेट बनकर प्रक्षेपण के लिए तैयार हुआ। रॉकेट लॉन्च किया गया। लॉन्च के बाद ही रॉकेट में आग लग गई और असफल हो गई। जिससे उनको बहुत नुकसान हुआ। इसके बाद भी एक के बाद एक रॉकेट असफल होते गया। जिसके कारण NASA एवं अन्य कंपनियों से मिला पैसा एवम् फंड समाप्त हो गया। जिसके बाद लोगों ने कहा अब यह कंपनी खत्म हो गई। सदी के महानायक एलन मस्क कहा मानने वाले थे। उन्होंने कहा एक बार और प्रयास करूंगा। जिसके बाद लोगों ने इन्हें पागल तक करार दे दिया। अपना सब कुछ बेचकर किराए के मकान में शिफ्ट हो गए और कर्ज लेने के बाद आखरी बार रॉकेट लॉन्च किया। रॉकेट लॉन्च सफल हुआ और नासा से डेढ़  बिलियन डॉलर का फंड भी मिल गया। अब SpaceX कई देशों के साथ साथ नासा का सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में पहुंचाता है।

इसके बाद ईन्होंने टेस्ला मोटर में पैसा डाला। जल्दी ही इन्हें टेस्ला मोटर कंपनी का CEO भी बना दिया गया। इन्होंने कंपनी में इलेक्ट्रिक गाड़ी को बनाने के लिए काम शुरू किया। जब इलेक्ट्रिक गाड़ी बनकर तैयार हुई तो इसका कीमत बहुत ही अधिक था। गाड़ियां बिक नहीं पाई। कई प्रयासों के बाद सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनकर तैयार हुई। ये बिना ड्राइवर वाले गाड़ी बनाने पर भी काम कर रहे हैं।

दोस्तों! कहा जाता है न कि किसी ने तुझपर हस दिया समझो तुमने इतिहास रच दिया। एलन मस्क इस कहावत को सही साबित कर दिया। इन्होंने X.com बनाई और इससे उन्हें निकाल दिया गया, paypal से निकाल दिया गया, SpaceX ने इन्हें दिवालिया बना दिया, टेस्ला मोटर में दिक्कतें आई। इन सब के बावजूद भी ये वर्तमान में धरती के 21 वें सबसे ताकतवर शख्सियत है। इनके पास रॉकेट साइंस में डिग्री नहीं थी फिर भी किताबो और अपने इक्क्षाशक्ति के बल पर निजी स्पेस एजेंसी बना डाली। यह अगले कुछ सालों में मंगल पर भी पहुंच जाएगी।



दोस्तो एलन मस्क की जिंदगी के बारे में जानकर आपको कैसा लगा कॉमेंट बॉक्स में इसका जबाव जरूर दे।

           

Post a Comment

1 Comments