Stem cell क्या होता है?

                  Stem cell क्या होता है?

पूरी दुनिया जिस गति से विकसित एवम्  आधुनिक होती जा रही है वैसे ही नए नए बीमारियों का जन्म हो रहा है। कुछ बीमारियों का इलाज हो पाता है तो कुछ बीमारियां जिंदगी भर लोगों का दुश्मन बन जाती है। मेडिकल साइंस ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिसके जरिए बहुत सारे लाइलाज बीमारियों का एक ही तकनीक से पूरी तरह इलाज संभव है। यह तकनीक स्टेम सेल पर आधारित है।
इस पद्धति की परिकल्पना तो 19वी सदी में ही कर ली गई थी । धीरे धीरे इसमें विकास होता गया। 1960 में इसके प्रयोग को बढ़ावा मिला और आज इसका प्रयोग ब्यापक तौर पर हो रहा है। वैसे तो स्टेम सेल की पूरी तरह शुरुआत हुए 10 साल ही हुए है और यह अभी शुरुआती अवस्था में ही है। आगे आने वाले 10 से 15 सालो में और अधिक विकास होगा।
स्टेम सेल ऐसी कोशिका होती है जिनमें शरीर के किसी भी कोशिका को विकसित करने की क्षमता होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार स्टेम सेल का प्रयोग कोशिकाओं की मरम्मत करने में किया जा सकता है।
 Elon musk की कहानी
हमलोग जानते हैं कि हमारा शरीर बहुत सारे कोशिकाओं से मिलकर बना है और अलग-अलग कोशिकाओं का अलग-अलग कार्य होता है। जब कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती है तब स्टेम सेल पद्धति के द्वारा फिर से क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की  जगह वैसे ही नई कोशिकाएं बन जाती है और वह रोगी स्वस्थ हो जाता है।
स्टेम सेल उपचार के माध्यम से बहुत से रोगों का इलाज संभव है और किया भी जाता है। इससे बड़ा फायदा यह है कि इसे रोगी के ही बोनमैरो से लिया जाता है और शरीर इसे आसानी से अपना लेता है। इससे किसी भी तरह का बाहरी बीमारी या वायरस फैलने का खतरा नहीं रहता है।
इसके जरिए ह्रदय, मस्तिष्क, न्यूरॉन मोर्टार डिसीस, चोट, किडनी से संबंधित इलाज सफलतापूर्वक संभव है। ऐसा इसलिए होता है कि स्टेम सेल शरीर के सभी कोशिकाओं को बनाने की क्षमता रखता है। अगर किसी को चोट लग जाता है तो चोट लगने वाले स्थान पर कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती है। इन क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की जगह स्टेम सेल स्थापित कर दी जाती है और वहां पर नए-नए कोशिकाएं विकसित हो जाती है इस प्रकार से रोगी स्वस्थ हो जाता है।
ब्लड बैंक की तरह ही स्टेम सेल को भी सुरक्षित रखा जाता है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति को अगर स्टेम सेल की जरूरत हो तो वह इसे केवल अपने शरीर या अपने संबंधियों से ही ले सकता है। इसमें यह भी जरूरी होता है कि रोगों का बोन मैरो उसके संबंधियों से मिलता हो। इसलिए स्टेम सेल को भी सुरक्षित रखा जाता है कि भविष्य में जरुरत के अनुसार तुरंत मिल जाए।
इस तकनीक से भविष्य में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आने की पूर्ण संभावना है। क्योंकि भविष्य में ख़तरनाक बीमारियों से निपटने के लिए इस तरह की तकनीक की जरूरत होगी।
रोचक तथ्य -
1. स्टेम सेल एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा बहुत सारे रोगों का इलाज सफलतापूर्वक किया जाता है। इन रोगों में कैंसर जैसी ख़तरनाक बीमारी भी शामिल है।

Post a Comment

0 Comments