New Exoplanet ROSS 128B

             New Exoplanet ROSS 128B
            धरती की तरह नया ग्रह ROSS 128B


जब कई दशक पहले मानव जाती ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कदम रखा था तब से ही वैज्ञानिक अपने सौर मंडल में ही नए ग्रह एवं एलियंस की खोज में लगे है। ये कभी सौरमंडल के ग्रहों पर जीवन की खोज करते है तो कभी उपग्रहों पर जीवन होने की संभावना बताते है। अगर देखा जाए तो सबसे अधिक शोध मंगल ग्रह पर हो रहे है, क्योंकि यह धरती से सबसे नजदीक है। आज तक जितने भी पृथ्वी की तरह ग्रहों की खोज हुई है उनकी संख्या हजारों में है। लेकिन इनकी धरती से दूरी बहुत ही ज्यादा है।  ये सभी ग्रह हमारे सौरमंडल में नहीं है। हम अपनी सभ्यता को बचाने के लिए इन ग्रहों की शरण नहीं ले सकते क्योंकि ये हमसे बहुत दूर है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इन ग्रहों पर जीवन होने की पूर्ण संभावना है।
आज हम आपको एक ऐसे ही ग्रह के बारे में बताने जा रहे है। हाल ही में चिली के वैज्ञानिकों ने एक नए ग्रह का खोज कि है। इस ग्रह का नाम ROSS 128B है। धरती से यह करीब 11 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है। यह लाल बौने ग्रह की परिक्रमा कर रहा है। धरती की तरह दिखाई देने वाले ग्रहों की तुलना में सबसे नजदीक है। सौरमंडल के बाहर सबसे नजदीक ग्रह प्रॉक्सिमा सेंटोरी B है जो अपने तारे प्रॉक्सिमा सेंटोरी की परिक्रमा कर रहा है लेकिन यह जीवन के लिए अनुकूल नहीं है। ROSS 128B  सौरमंडल के बाद दूसरा सबसे नजदीक ग्रह है। यह धरती से लगभग 35% बड़ा है और अपने तारे से धरती की तुलना में 38% अधिक सौर विकिरण प्राप्त करता है। ये मानक जीवन के लिए अनुकूल है। इसलिए वैज्ञानिकों का मानना है कि यह एलियंस की मौजूदगी हो सकती है। रोचक  तथ्य
1. जीवन के लिए अनुकूल सौरमंडल से बाहर सबसे नजदीक ग्रह है।
2. अगर धरती से कोई यान प्रकाश की चाल से भेजा जाए तो वहां पहुंचने में 11 वर्ष लग जाएंगे।
3. एलियंस की मौजूदगी की पूर्ण संभावना।
4. सौरमंडल के बाहर दूसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
                          

Post a Comment

0 Comments