बाल्टिक सागर (Baltic Sea)

             बाल्टिक सागर (Baltic Sea)

विस्तार- 53 डिग्री उत्तर अक्षांश से 66 डिग्री उत्तर अक्षांश
           20 डिग्री पूर्वी देशांतर से 26 डिग्री पूर्वी देशांतर तक।
लंबाई- 1600 km
औसत चौड़ाई- 193 km
औसत गहराई- 55 m

पूर्व- बाल्टिक देश
उत्तर- स्कैडिनेवी प्रायद्वीप
दक्षिण-पोलैंड
उत्तर पूर्व- फिनलैंड
दक्षिण पश्चिम- जर्मनी


  बाल्टिक सागर उत्तरी यूरोप में स्थित है जो लगभग चारों ओर से जमीन से घिरा हुआ है। इसकी गहराई बहुत ही कम है, जिससे इसका पानी समुद्री जल की तुलना में कम खारा है। जर्मनी में इसे पूर्वी सागर के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह जर्मनी के पूर्वी भाग पर स्थित है। डेनमार्क तथा इसके छोटे-छोटे द्वीप बाल्टिक सागर को अटलांटिक महासागर से अलग करता है। यह मध्यम खारे पानी का सबसे बड़ा प्रायसागर है। जाड़े के मौसम में लगभग 45% भाग जम जाता है। यह कृत्रिम नहर के द्वारा श्वेत सागर से जुड़ा हुआ है। फिनलैंड की खाड़ी, बोथनिया की खाड़ी, रिगा की खाड़ी बाल्टिक सागर के ही भाग है। इसके पूर्वी छोर पर बाल्टिक देश स्थित है।
 बाल्टिक सागर के बंदरगाह सर्दियों में भी व्यापार के लिए खुले रहते हैं, क्योंकि उत्तरी अटलांटिक कि गर्म धाराएं  इस क्षेत्र में बहती है।

बाल्टिक देश - एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया।



# Baltic sea in hindi बाल्टिक सागर।

Post a Comment

0 Comments